फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकार के साथ हुई बैठक रही बेनतीजा, धरना जारी

Sat, 22 Jul 2023 10:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिकों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही
विज्ञापन

शासन-प्रशासन-कर्मचारी वाला लोगो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्लर्क एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में चल रहा लिपिकों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने बताया कि लिपिकों के प्रतिनिधिमंडल तथा शासन, प्रशासन व सरकार के साथ मांगों को लेकर हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। इसके चलते आगे भी धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है। धरने पर बैठे लिपिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन के लिए रणनीति बनाने के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

प्रधान सूर्य प्रताप एवं जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया की 26 जुलाई को फिर से सरकार के साथ बैठक होगी। उस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उप सचिव तारा चंद ने सरकार को चेताया की कर्मचारियों की नाराजगी सरकार को आने वाले चुनावों में भारी पड़ेगी। सरकार की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे लिपिकों की मांगों को तुरंत माने। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संजीव कुमार, रमेश जागलान, प्रवीण कुमार, जय करण, जयभगवान डिविजनल, मंजू, आनंद कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें