फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महापौर ने प्रदूषण से लड़ने में केंद्र से सहयोग मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में फरीदाबाद की महापौर ने अपने विचार रखे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चंडीगढ़ में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी ने प्रदूषण जैसे दुश्मन से लड़ाई के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की दरकार जताई है। उन्होंने बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रदेश के नगर निगमों के विकास के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश के बेहतर समन्वय पर हुए मंथन का स्वागत किया। फरीदाबाद की महापौर ने बैठक में केंद्र के प्रतिनिधियों के होने पर प्रदूषण को रोकने का विषय के लिए केंद्र से सहयोग की भी अपील की। महापौर ने बताया की बैठक में पार्क, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए वित्त आयोग की 16वीं बैठक में विशेष प्रावधान के प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में हरियाणा के वित्त प्रबंधन और भविष्य के रोडमैप पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और कमेटी के सदस्य लिए गए निर्णय और सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें