फरीदाबाद। टी-20 मुकाबले में महाकाल वॉरियर्स ने एसएमपी टाइगर को तीन विकेट से हराया। एसएमपी टाइगर ने 19.3 ओवर में 187 रन बनाए। अजय दिलीप ने 35 रन बनाए। महाकाल वॉरियर्स की ओर से प्रेम ठाकुर ने चार और भगवान नेगी ने दो विकेट लिए। जवाब में महाकाल वॉरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रेम ठाकुर ने 61 और मनोज ने 35 रन बनाए। अमन ने दो विकेट लिए। चार विकेट और 61 रन बनाने वाले प्रेम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।संवाद