फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कंटेनर पर गिरा, 64 वाशिंग मशीनें जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर ने समय रहते कंटेनर से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भनकपुर गांव में साेमवार की देर रात करीब 2:30 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। कंटेनर में लगभग 70 वाशिंग मशीनें थीं जिनमें से 64 वाशिंग मशीनें जलकर राख हो गईं। ड्राइवर ने कंटेनर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद देर रात ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस ने आग पर काबू पाया। रात के समय कंटेनर में आग लगने से पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। लोगों के अनुसार कंटेनर भनकपुर गांंव से सोहना की ओर जा रहा था। तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कंटेनर पर गिर गया जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की ओर से आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें