फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड की हालत नहीं सुधार पाई सरकार : युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को गुरुग्राम बस स्टैंड पर ‘वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान’ का आयोजन किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली, नाम काटने और गलत तरीके से नाम जोड़ने जैसे मामलों की जांच की मांग की। युवाओं का कहना था कि वोट लोकतंत्र की रीढ़ है और इसे चोरी करने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि पिछले 11 साल में बीजेपी सरकार ने गुरुकमल जैसा आलीशान दफ्तर तो खड़ा कर दिया, लेकिन गुरुग्राम के बस स्टैंड का बदहाली सुधारने की फुर्सत नहीं मिली। इस मौके पर मोहित तंवर, शिव प्रताप सिंह, गौतम यादव, जागृति भारद्वाज, प्रदीप कटारिया, जयवीर गौड़, महमूद, संदीप कटारिया, सन्नी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें