बल्लभगढ़। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपनी से चांदी की रिंग चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यूपी के हरदोई के रहने वाले रामू सक्सेना को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शमशेर सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी ने बताया कि वह इंपीरियल ऑटो कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि उनकी कंपनी में पाइप असेंबलिंग व इंडक्शन ब्रेजिंग का कार्य होता है। जिसमें चांदी की रिंग का उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से प्रोडक्शन लाइन से चांदी की रिंग लगातार गायब हो रही थी। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद