फरीदाबाद। दशहरा ग्राउंड पर डोमिनेटर्स ने रॉयल राइजर्स को 105 रन से हराया। डोमिनेटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 268 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच तन्मय ने 64 और दीपेंदर ने नाबाद 60 रन बनाए। जवाबी पारी में रॉयल राइजर्स की टीम 163 रन पर ढेर हो गई। साहिल ने 45 और ध्रुव सुखीजा ने 34 रन बनाए। डोमिनेटर्स की ओर से राजन ने चार, कमलेश ने तीन और तन्मय ने एक विकेट लिया। संवाद