- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पानीपत को 70 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जिले की अंडर-14 टीम ने कांस्य पदक जीत लिया। टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पानीपत को 70 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फरीदाबाद की टीम ने रियान के 83 रन की शानदार पारी के दम पर 140 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी पानीपत की टीम महज 70 रन पर सिमट गई। टीम के लिए प्रांजल ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए। वहीं अनीश को 2 विकेट मिले।