फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला प्रशासन लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी अमित गुलिया ने की। एसडीएम अमित गुलिया ने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोड़ने से सम्बंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें