फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाढ़ एवं जलभराव की आशंका को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री की तरफ से बाढ़ और जलभराव की स्थिति की समीक्षा हेतु आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने जिले में संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने बताया कि मानसून को देखते हुए संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि जलभराव, आवागमन में बाधा या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को अमल में लाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय उपस्थिति आवश्यक है। जिला प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निचले स्तर तक यह आदेश सख्ती से लागू हो और आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें