फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को द डिफेंडर्स ने कृष्णा-11 को पांच विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में कृष्णा-11 की टीम महज 111 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने आई द डिफेंडर्स की टीम ने 12.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान मुकाबला जीत लिया। सुनील पटेल को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद