फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांग्रेस अब गांवों में चौपाल लगाकर चलाएगी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने जिला कांग्रेस कार्यालय में दी जानकारी
विज्ञापन

मतदाता सूची और मतदान के अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस जिले में जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही 25 नवंबर से गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता करके यह जानकारी दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक ताकत और संवैधानिक अधिकार है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान डॉ. सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, रेनू चौहान, विनोद कौशिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें