अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेसीबी कट के पास शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद घायल हुए पांच लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं सेक्टर-58 थाना के एसएचओ विनोद कुमार कि रविवार को हादसे में घायल साहिल को किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए कार सवार भूपेंद्र और सतपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था वहीं टक्कर मारने वाली कार में सवार साहिल और उनकी बहन अंशिका व सौम्या भी हादसे में घायल हुए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।