फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धरने पर बैठे लिपिकों का गानों से किया मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

भुवनेश्वर व बिशंबर ने धरनास्थल पर गाए भजन शासन-प्रशासन-कर्मचारी वाला लोगो जरूर लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्लर्क एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी वेतन बढ़वाने की मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से लघु सचिवालय सेक्टर 12 पर अनिश्चित कालीन धरना कर रही है। शुक्रवार को लिपिकों का मनोरंजन करने के लिए भुवनेश्वर व बिशंबर ने भजन प्रस्तुत किया, वहीं ज्योति व संदीप ने गाने गाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के जिला प्रधान सूर्य प्रताप की देखरेख में धरना चल रहा है। जिला प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को स्वीकार नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा। सूर्य प्रताप ने कहा कि हरियाणा की जनता परेशान है और अपने कामों के लिए भटक रही है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है। लगातार काफी दिनों से संवैधानिक तरीके से अपना अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे थे, लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आखिरकार में धरने पर बैठना पड़ा। जिला संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा की लिपिक ग्रुप सी में आते हैं, लेकिन वेतनमान सबसे नीचे पायदान पर है। डिजिटल युग में लगातार हमारा वर्क बढ़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने कहा कि सरकार या तो मांगों को पूरा करें या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। धरने के 17वें दिन संजीव, सुमन रानी, भगवान सिंह, जयकरण, राहवीर खान, कर्मचंद बघेल, नरेश बैंसला, दिनेश शर्मा, सुरजीत नागर, देवेंद्र पहलवान व सोनू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें