फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सबसे अधिक पांच घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची। पंजाब मेल एक घंटे 16 मिनट, गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटा और पश्चिम एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से पहुंची। गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू 40 मिनट, अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस 38 मिनट और समता एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। संवाद