फरीदाबाद। सेक्टर-14 के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाड़ी दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि एक थार कार को बचाने के चक्कर में दीवार में जा घुसी। कार में दो युवक सवार थे। कार चालक सेक्टर तीन का रहने वाला है। वह मथुरा रोड से बाईपास की तरफ आ रहा था, तभी सामने से आ रही थार को बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वेन्यू कार दीवार से जा टकराई। इस घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना में वेन्यू गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद