अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति और अन्य लोग जुटे । इस दौरान फरीदाबाद के विकास, जनहित के मुद्दों, सामाजिक एकता और युवाओं की भूमिका को लेकर मंत्री के साथ संवाद हुआ। आयोजन के दौरान वैश्य समाज द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को परवान चढ़ाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता युगल मित्तल ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए कोई कमी छोड़ी जाएगी। शहर में कनेक्टिविटी पर पूरा फोकस किया जा रहा है। कार्यक्रम में धर्मवीर गुप्ता, एसके अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, हरीश मित्तल, ओपी बंसल, सुरेश गर्ग, आनंद गुप्ता, अजय बंसल समेत अनेक उद्योगपति व समाजसेवी मौजूद रहे।