फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार मंजिला होगा मिडिल स्कूल ओल्ड फरीदाबाद का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी का पहला चार मंजिला राजकीय मिडिल स्कूल का भवन ओल्ड फरीदाबाद में बनाया जा रहा है। 20 कमरों का बनने वाले स्कूल में प्री कॉस्ट स्लैब बिछाई जाएंगी। इससे स्कूल का निर्माण जल्द होने की उम्मीद है। इस पर नगर निगम 14 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

बता दें कि 16 मई 2016 को सेक्टर 17 स्थित एक निजी स्कूल में डिजिटल रैली का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल हुए थे। तत्कालीन विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने जमीन की उपलब्धता पर 50 बेड का अस्पताल और स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणा की थी। योजना के अनुसार निजी स्कूलों की तर्ज पर ओल्ड फरीदाबाद में अपग्रेड मिडिल स्कूल भी बनाया जाना है। इसका भवन निजी स्कूलों की तरह का आकर्षक होगा। 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला क्लासरूम बनाए जाएंगे। स्कूल में कम्प्यूटर लैब, केमेस्ट्री, फिजिक्स और बॉयोलॉजी की अलग-अलग आधुनिक लैब का प्रस्ताव है। इसके अलावा सेमिनार आदि के लिए काॅमन रूम, प्रशासनिक एरिया, दिव्यांगों के लिए रैम्प, सेंट्रल प्लेइंग ग्राउंड और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि बीच में कुछ कारणों से कार्य रुक गया था। उन्होंने बताया कि ठेकेदार से काम शुरू कर दिया है। सुशील ने बताया कि इस पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होगा। स्कूल का भवन ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला होगा। अभियंता ने बताया कि कमरों की छत और बीम प्री कॉस्ट होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है। बता दें कि सरकारी स्कूल के भवन अभी एक मंजिला ही बने हुए हैं। ऐसे में ओल्ड फरीदाबाद का स्कूल पहला ऐसा स्कूल होगा, जो चार मंजिला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें