फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश होते ही बदली शहर की फिजा, एक्यूआई 34 तक गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोमवार की रात बारिश से होने से मंगलवार को शहर की फिजा बदल गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शाम छह बजे जारी सूची में फरीदाबाद का एक्यूआई 34 यानी अच्छे श्रेणी में रहा।
शहर में कई दिनों से प्रदूषण में उतार-चढ़ाव चल रहा है। कभी मध्यम तो खराब श्रेणी में चल रहा था। नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड के कदम उठाने पर प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली और रात में झमाझम बारिश हो गई। बारिश होने से टूटी सड़कों से धूल उड़ना बंद हो गई और प्रदूषण स्तर के स्तर में काफी सुधार हुआ। लोगों ने कहा कि इसी प्रकार से बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहे तो लोगों को प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। हालांकि कई जगहों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ। बता दें कि शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) एक अक्तूबर से लागू हैं। इसके तहत अब नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड की टीमें जांच कर चालान कर रही हैं। लोगों का कहना हैं बारिश के बाद दोबारा से प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। उनका कहना हैं कि टूटी सड़कों पर पानी का छिड़काव कम हो रहा है। दूसरा अभी भी कूड़े में लोग आग लगा रहे हैं। निगम की टीम ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। वहीं, प्रदूषण बोर्ड ने ग्रैप के नियमों का पालन नहीं करने पर दो दर्जन निर्माण कंपनियों को नोटिस दिया है। हालांकि पहले 169 डस्ट वालों को ग्रैप के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया था। वहीं, नगर निगम की सफाई शाखा ने खुले में कूड़ा डालने पर दो चालान कर एक हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं, कूड़े में आग लगाने पर एक चालान कर एक हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मशीनों का नेटवर्क खराब
स्थानीय स्तर पर लगी पांच मशीनों से एक्यूआई के स्तर पर नजर रखी जाती है। मंगलवार की शाम सात बजे एनआईटी, सेक्टर-11, सेक्टर 30 और सेक्टर-16 की मशीनों का नेटवर्क खराब रहा। इससे स्थानीय स्तर पर प्रदूषण स्तर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें