बल्लभगढ़। सेक्टर-7 इलाके में घर के बाहर खड़ी थार चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 सी निवासी अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह 18 मई की रात करीब 9:30 बजे ऑफिस से घर लौटे थे। उन्होंने अपनी काले रंग की थार गाड़ी को घर के बाहर खड़ा किया और अंदर चले गए। अगले दिन सुबह जब वह ऑफिस जाने के लिए बाहर आए तो उनकी गाड़ी वहां से गायब मिली। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय उनकी थार चोरी कर ले गया। वाहन के अंदर उनका पर्स भी रखा हुआ था, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड तथा ऑफिस की बिल बुक मौजूद थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद