फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजी में रोमांच के बाद मिली मौत: अनियंत्रित होकर थार गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल

Tue, 24 Feb 2026 06:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही स्थित पहाड़ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। स्टंट करते समय एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सोहन नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हेमंत और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल धौज के अलफलाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार अभी जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर युवक ऐसे खतरनाक स्टंट करते रहते हैं। प्रशासन ने युवाओं से ऐसे जोखिम भरे कृत्यों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें