फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किराएदार ने छह वर्षीय बच्ची से की छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बच्ची और युवती से छेड़छाड़ के दो मामलों में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पहला मामला पल्ला थाना क्षेत्र में एक किराएदार ने मकान मालिक की छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को एक मंदिर के पास ले जाकर छेड़छाड़ की है। दो टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। दूसरे मामले में बाइपास रोड पर मंगलवार सुबह एक युवक ने युवती का सरेराह हाथ पकड़कर बदतमीजी की। सराय ख्वाजा थाना पुलिस मामले की जांच में कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि सुबह करीब नौ बजे किसी काम से कहीं जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक युवक उसका हाथ पकड़ लिया और अपशब्द कहने लगे। इस दौरान वह शोर मचाने लगी। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें