फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर बाइक और मछलियों से भरे टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया और ड्रमों में रखी सैकड़ों मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में मोटरसाइकिल सवार और टेंपो चालक को मामूली चोटें आईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मछलियों को उठाकर दोबारा ड्रमों में भर दिया। इस कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में लोगों की मदद से मछलियों को समेटा गया और रास्ता सुचारू हुआ। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद