फरीदाबाद। सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने बताया कि जिला फरीदाबाद दूरसंचार के अंतर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्रों के उपभोक्ताओं के लिए 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय, फरीदाबाद में टेलीफोन अदालत एवं दरबार आयोजित होगी। जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों और विवादों की सुनवाई महाप्रबंधक दूरसंचार द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अदालत में 30 जून तक जारी दूरभाष बिलों से संबंधित शिकायतों, अधिक बिल आने की समस्याओं तथा लैंडलाइन और एफटीटीएच सेवाओं से जुड़ी शिकायतों पर विचार किया जाएगा। हालांकि पूर्व में आयोजित टेलीफोन अदालतों में निस्तारित मामलों और न्यायालयों द्वारा निर्णयित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। शिकायतें 2 जुलाई तक पीजी अनुभाग, सेक्टर-15ए, फरीदाबाद में पहुंच जानी चाहिए। संवाद