फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद खुली तहसील, सर्वर हुआ डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक जुलाई से आम जनता के लिए खुली तहसील का सर्वर बृहस्पतिवार को अचानक डाउन हो गया। तीन महीने से बंद पड़े तहसील परिसर में रखरखाव के अभाव के कारण कई कंप्यूटर भी खराब हो गए। हालांकि उनमें छुटपुट ही खराबी आई है। इन समस्याओं के कारण तहसील में अलग अलग कामों से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन महीने से बंद पड़े तहसील परिसर में चूहों ने कुछ तार कुतर दिए हैं, जिससे कई कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरण सही से काम नहीं कर रहे। तहसील खुलने के दूसरे दिन बहुत ज्यादा संख्या में लोग अपने काम के लिए नहीं आए। इसलिए स्थिति ज्यादा खराब नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कमी को दूर किया जा रहा है। ज्यादातर कंप्यूटर सही से काम कर रहे हैं, जल्द पूरी व्यवस्था काबू में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें