फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो वर्ष की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉल दिलाने के बहाने बहलाकर ले गया था बच्ची को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में किशोर ने दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किशोर बच्ची को बॉल दिलाने के बहाने से बहला फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची का परिवार सेक्टर-58 क्षेत्र में रहता है। बच्चे के पिता ने बताया कि पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी 7 वर्ष और छोटी दो वर्ष की है। सुबह वह दोनों बच्चों को जहां काम करते हैं, वहां साथ ले गए थे। दोपहर को साढ़े 12 बजे उनकी बड़ी बेटी उनकी छोटे बेटी को पास ही स्थित घर पर ले गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर छोटी बेटी को बॉल दिलाने के बहाने बड़ी बहन से ले गया। कुछ समय के बाद वह जब दोपहर का खाना खाने के लिए घर पर आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी छोटी बेटी की हालत काफी खराब थी। उसके कपड़े खून से सने थे। पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया कि पड़ोसी किशोर उसे ले गया था। स्थानीय लोगों ने किशोर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस चौकी सिकरौना इंचार्ज प्रदीप मोर ने बताया कि अभी वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें