फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली में बने कुंड में डूबकर युवक की मौत

Thu, 06 Jul 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली में बने कुंड में डूबकर किशोर युवक की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज इलाके के गांव मोहब्ताबाद में अरावली पहाड़ी में बने कुंड में डूबकर संजय एन्क्लेव निवासी अमित (17) की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय एन्क्लेव निवासी अमित (17 साल ) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। अमित ऑनलाइन फूड डिलिवरी एजेंसी में काम करता था।
बुधवार देर रात करीब दो बजे उसके दोस्त उसे बाबा मोहन नाम के दर्शन कराने की बात कहकर घर से लेकर गए थे। वहां से लौटते समय दोपहर में तीनों गांव माेहब्ताबाद अरावली में बने कुंड में नहाने चले गए। इसी दौरान अमित कुंड में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना है कुंड के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक दोस्त अमित को कुंड में धक्का देते दिखाई दे रहा है। दोनों दोस्तों को पता था कि अमित को तैरना नहीं आता, उसे जानबूझकर धक्का दिया गया। इतना ही नहीं काफी देर तक वे उसे बचाने भी नहीं गए। जब उसे बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अभी मामले में केस दर्ज नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें