फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में मानवता और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को एतमादपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला, लघु भाषण समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा के महत्व और रक्तदान जैसे जीवन रक्षक संदेशों को बखूबी उकेरा। शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा किट के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के मुख्याध्यापक चतरसिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर सहानुभूति और निस्वार्थ सेवा के संस्कार विकसित करना है। संवाद