फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षकों को योग की अलग-अलग विधियों की दी जा रही जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब शारीरिक शिक्षा की कक्षाओं में योग का अभ्यास भी कराया जाएगा। इसके लिए जिले के 52 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय शिविर में पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षकों को योग की अलग-अलग विधियों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को योग सिखाएंगे। शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की संयुक्त पहल के तहत आयोजित शिविर में शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, अग्निसार क्रिया, सूर्य नमस्कार, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके अलावा जालंधर बंध की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के सैद्धांतिक सत्र में पतंजलि योग सूत्र, हठयोग और विभिन्न योग क्रियाओं के बारे में बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें