फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से ग्रस्त कर्मचारियों के कारण आए दिन कोई न कोई विभाग सील करने की नौबत आ रही है। बृहस्पतिवार को टीबी विभाग कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर विभाग को सील करना पड़ा। टीबी विभाग प्रभारी डॉ. शीला भगत ने बताया कि सभी मरीजों को नियमित रूप से नजदीकी केंद्रों में ही जांच के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विभाग में संक्रमण के कारण मरीजों की जांच दो दिन प्रभावित रहेगी। जबकि स्थानीय केंद्रों में जारी रहेगी। साथ ही कार्यालय को सैनकिटाइज कराया गया। ब्यूरो