फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ-ताई पर दो बच्चों को सिगरेट-बीड़ी से जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मीठापुर दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर बच्चों को बीड़ी व सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन में रविवार शाम दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने मामले की शिकायत फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना पुलिस को देकर बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। चाइल्ड लाइन के सदस्य रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली थी कि दो साल का एक बच्चा व पांच साल की बच्ची को झुलसी हुए हालत में बीके अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। यहां से रेफर किए जाने के बाद बच्चों के आरोपी ताऊ मौके से फरार हो गया। उसने इसकी सूचना बच्चों की मां काजल को दी। काजल ने चाइल्ड लाइन को बताया है कि उसके पति की मौत हो गई है। वह अपने जेठ व जेठानी के साथ मीठापुर में रहती है। रविवार शाम को उसके जेठ ने फोन किया दोनों बच्चों की हालत खराब है, बीके अस्पताल में भर्ती है। यहां पहुंचने पर बच्चे घायल अवस्था में मिले। जानकारी के बाद उसने मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन को दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें