- फर्स्ट स्टेप अकादमी को सात विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्लेज हैमर मैदान पर शनिवार को स्लेज हैमर अकादमी ने फर्स्ट स्टेप अकादमी को सात विकेट से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई स्टेप अकादमी की टीम 33.2 ओवर में महज 147 रन तक ही पहुंच पाई। टीम के लिए बिट्टू ने 60 रन बनाए। स्लेज हैमर के स्पिनर अव्यान अरोड़ा और रियान गुप्ता ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं तेज गेंदबाज तन्मय को दो विकेट मिले। जवाब में बल्लेबाजी को आई स्लेज हैमर के लिए तन्मय ने नाबाद 54 और मनन शर्मा ने 52 रन बनाकर अपनी टीम को आसानी से जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। फर्स्ट स्टेप की ओर से तरुण और अरशद को एक-एक विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले तन्मय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।