फरीदाबाद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन 28 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। स्मार्ट सिटी को शूटिंग और ताइक्वांडो की मेजबानी का दायित्व दिया गया है। इसमें विभिन्न जिलों से करीब एक हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। ताइक्वांडो का मुकाबला सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, शूटिंग के मुकाबले सूरज कुंड रोड स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित किए जा सकते हैं। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला खेल अधिकारी आशा रानी का कहना है कि प्रतियोगिता में वरिष्ठ आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। संवाद