संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने सबसे लोकप्रिय साप्ताहिक कार्यक्रम स्पोर्टिंग बज विद धीरेन के अंतिम सीजन के लिए आधिकारिक टी-शर्ट लॉन्च कर दी है। खेल संबंधित खबरों के लिए यह पसंदीदा शो लगातार 90 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय और उभरते हुए खिलाड़ियों के इंटरव्यू, खेल आयोजनों की लाइव कवरेज, मैच एनालिसिस और खेल इतिहास से जुड़ी अनकही कहानियों को बेहद शानदार अंदाज में दिखाया जाता है। यह शो हर शनिवार शाम 5 बजे विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म वाईएमसीए संचार पर प्रसारित किया जाता है। इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरपर्सन प्रो.पवन सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रमाण है।