कैंप थाना क्षेत्र के राजीव नगर में पुलिस ने गांजे को लेकर एक घर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से धक्का-मुक्की की गई।
उनका कहना है कि इसी धक्का-मुक्की में महिला की जान चली गई। पुलिस ने गांजे की सूचना पर यह कार्रवाई की थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।