फरीदाबाद। एनकेसीए क्रिकेट मैदान पर बुधवार को एनकेसीए ग्रीन ने रूप एन्क्लेव को आठ विकेट से मात दी। 25 ओवर के मुकाबले में रूप एन्क्लेव की टीम 21.5 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई। सारांश ने 44 रन बनाए। एनकेसीए ग्रीन के सुशांत बामरारा ने 29 रन देकर छह विकेट झटके। जवाब में एनकेसीए ग्रीन ने 14.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। निशित राज भाटिया ने 48, हिमांशु ने 37 और शुभ ने 31 रन बनाए। रूप एन्क्लेव के वासु माथुर और वंश ने एक-एक विकेट हासिल किया। सुशांत बामरारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद