फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाथ से मैला ढोने की प्रथा खत्म करने के लिए सर्वेक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वेक्षण के लिए नमस्ते एप लाॅन्च किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने और उनकी पहचान कर पुनर्वास के लिए जिला स्तर पर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। फरीदाबाद में हाथ से मैला ढोने के काम में लगे कर्मियों का सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। इसे जिला परिषद या जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी फरीदाबाद तथा शहरी स्तर पर नगर निगम (शहरी क्षेत्र) या कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग करवा रहा है।


जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में मैला ढोने के अमानवीय कार्य में कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है तो कंपनी और संस्था को नोटिस जारी करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फरीदाबाद में यह सर्वेक्षण 15 सितंबर तक पूर्ण किया जाना है। इस सर्वेक्षण के लिए सरकार द्वारा नमस्ते एप लॉन्च किया गया है। इसमें सर्वे से संबंधित डाटा को विभाग द्वारा नमस्ते एप पर अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें