- आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगाया अर्धशतक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को यूनाइटेड पाम स्पोर्ट्स क्लब ने एफसीसी-11 को चार विकेट से हराया। टी-20 मैच में एफसीसी-11 ने आठ विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। एफसीसी-11 के वरुण ने 36, अक्षु और रोहित ने 32-32 रन का योगदान दिया। यूनाइटेड पाम के अवधेश और देव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं प्रशांत और रवि को एक-एक विकेट मिला। जवाबी पारी में यूनाइटेड पाम ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यूनाइटेड पाम के लिए नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने आए सुदीप्तो ने सात छक्कों की मदद से महज 24 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनके अलावा अभिमन्यु ने 54 रन बनाए। एफसीसी-11 के लिए हर्ष और रोहित ने दो-दो विकेट चटकाए। सुदीप्तो को उनकी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।