फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 92 और 95 वर्षीय मरीजों की सफल हिप फ्रैक्चर सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 92 वर्षीय पुरुष और 95 वर्षीय महिला मरीज की सफल हिप फ्रैक्चर सर्जरी कर उनकी खोई मोबिलिटी वापस लौटाई। दोनों मरीज घर में गिरने के बाद कूल्हे के पास गंभीर फ्रैक्चर के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के ऑर्थोपिडिक्स के डायरेक्टर डॉ. हरीष घूटा ने बताया कि 92 वर्षीय मरीज की हेमीआर्थ्रोप्लास्टी की गई। करीब एक घंटे चली सर्जरी के बाद मरीज को तीन दिन में छुट्टी दे दी गई। वहीं, 95 वर्षीय महिला की मिनिमली इनवेसिव सर्जरी कर विशेष मेटल रॉड से फ्रैक्चर ठीक किया गया। कम रक्तस्राव वाली इस सर्जरी के बाद वह उसी दिन चलने लगीं और चार दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें