संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नो एंट्री हैवी व्हीकल सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं, वहीं मंगलवार को वाईएमसीए फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर ट्रैक्टर चालक द्वारा स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से उठाया हुआ है। वहीं पीछे लगी ट्रॉली में काफी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ है। इसके अलावा उक्त ट्रैक्टर पर किसी प्रकार का कोई नंबर भी नहीं लिखा हुआ है। ट्रैक्टर पर आगे की ओर गुर्जर लिखा हुआ है।