फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित स्पोर्ट्स एरीना में खेले गए मुकाबले में स्टंप्स सीकर ने अटैकर्स 11 को तीन विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई अटैकर्स 11 ने पांच विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मयंक ने 61 रन बनाए जबकि कुणाल ने 30 और हर्ष ने 25 रनों का योगदान दिया। स्टंप्स सीकर के लिए मयंक ने तीन रन देकर दो विकेट लिए जबकि प्रणव, मनोज और प्रियांक को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टंप्स सीकर ने सिर्फ 13.5 ओवर में सात विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। टीम को ओर से ओपनर प्रणव दीक्षित ने 46 गेंदों पर 115 रनों की पारी पारी खेली। वहीं प्रियांक ने 17 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया। अटैकर्स 11 के लिए तन्मय ठाकुर ने तीन जबकि कुणाल शर्मा ने दो विकेट लिए। प्रणव दीक्षित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद