फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना परीक्षा पास किए प्रमोट नहीं होंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी से आठवीं तक के छात्रों को पास करनी होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय विद्यालयोंं में अब बिना परीक्षा पास किए अगली कक्षा में प्रमोट होने का रास्ता पूरी तरह बंद होने जा रहा है। शिक्षा विभाग स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर बनाने के लिए सख्त नीति लागू करने की तैयारी में है। नए नियमों के तहत अब चौथी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को भी फाइनल परीक्षा पास करनी ही होगी, अन्यथा उन्हें अगली कक्षा में प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। अब तक लागू नो-डिटेंशन नीति के तहत आठवीं कक्षा तक किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाता था। लेकिन इस व्यवस्था के कारण फरीदाबाद सहित पूरे राज्य में बच्चों की शिक्षा कमजोर हो रही थी और वे बिना पर्याप्त तैयारी के नौवीं कक्षा में पहुंच जाते थे। नौवीं का कठिन पाठ्यक्रम आते ही बड़ी संख्या में छात्र फेल हो जाते थे या पढ़ाई छोड़ देते थे। इसी कारण इस व्यवस्था का लागू किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की योग्यता जांचने के लिए हर तीन महीने (जुलाई, अक्टूबर और जनवरी) में त्रैमासिक परीक्षाएं ली जाएंगी। इस व्यवस्था को पारदर्शी और कड़ा बनाने के लिए स्कूल स्तर पर होने वाले इन टेस्ट के प्रश्न-पत्र खुद शिक्षा विभाग तैयार करके भेजेगा। शिक्षा विभाग की फ्लाइंग टीमें राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगी और छात्रों से उनकी कॉपियों के आधार पर सीधे सवाल पूछेंगी। यदि कोई छात्र अपनी ही कॉपी में लिखे उत्तर का जवाब देने में असफल रहता है, तो संबंधित स्कूल और शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें