फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने मंगलवार को भूपानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ''पुलिस की पाठशाला'' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 700 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को नशे, साइबर ठगी, महिला सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्हें ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी से साझा न करने को कहा गया। छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप और डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क पर बाइक या कार से खतरनाक स्टंट न करने की हिदायत मिली। साथ ही, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ईआरवी-167 के इंचार्ज जय भगवान और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें