फरीदाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला पुलिस ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी,) कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस ने नागरिक जिम्मेदारियों, सुरक्षा और सामाजिक कर्तव्यों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। एनआईटी-3 स्थित राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, उसके महत्व और ट्रैफिक चिन्हों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सड़क नियमों को समझा और उनसे जुड़ी जानकारी ली। वहीं, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30 में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान और मौलिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया। संवाद