फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक अप्रैल को जारी होगा छात्रों का प्रोग्रेस कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक के छात्रों का परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सभी प्राइमरी स्कूलों में किया जाएगा। निदेशालय की तरफ से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। वार्षिक मूल्यांकन परिणाम अभिभावकों को कक्षा 1-5 के छात्रों के लिए होलीस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से साझा किया जाएगा। । इस सामूहिक सत्र के लिए कम से कम 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। शिक्षक बालवाटिका-3 का परिणाम निपुण एप पर दी गई रिपोर्ट के अनुसार अभिभावकों के साथ सांझा करेंगे। इसके अलावा भी निपुण अभियान में अभिभावकों को संलग्न करना, उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर चर्चा करना और आधिकारिक निपुण सोशल मीडिया चैनलों पर सांझा करने के लिए वीडियो बाइट्स भी शिक्षक को लेनी होंगी। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया पीटीएम की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए जिला व खंड स्तर के अधिकारी, संकुल (कलस्टर) मुखिया, बीआरपी और एबीआरसी एक-एक विद्यालय का दौरा करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें