गुरुग्राम। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के तहत केआइआइटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 8 और 9 सितंबर को दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देश से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए नए और तकनीक आधारित विचार प्रस्तुत किए। आंतरिक हैकाथॉन में 14 टीमों ने हिस्सा लिया और 28 विचार प्रस्तुत किए। मूल्यांकन के बाद 15 विचारों को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के अगले चरण के लिए चुना गया। संवाद