फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसत में फंसी जान: फरीदाबाद में अंडरपास में पानी के बीच फंसी बस, ऑटोमेटिक दरवाजे जाम होने से बच्चे घबराए

Wed, 21 Sep 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद।

सार

स्थानीय लोगों के अनुसार बस के ऑटोमेटिक दरवाजे पानी के कारण जाम हो गए। तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही करीब 10 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
अंडरपास में पानी में फंसी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन फील्ड कॉलोनी अंडरपास (एनएनपीसी रेलवे अंडरपास) में सीवर ओवरफ्लो और बारिश का पानी भरने से छात्रों से भरी मानव रचना स्कूल की बस आधी डूब गई। पानी से ऑटोमेटिक दरवाजे जाम हो गए। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


ग्रीन फील्ड कॉलोनी अंडरपास सेक्टर-46, 48 और सूरजकुंड क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य रेलवे अंडरपास है। बुधवार को शहर में सुबह से शाम तक बारिश का दौर चलता रहा, जिससे ग्रीन फील्ड रेलवे अंडर पास में पानी भर गया और सीवर ओवरफ्लो हो गया। अंडरपास से गुजर रही लाइन में लीकेज के कारण जलभराव हो गया। तीन से चार फुट तक पानी भर जाने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से घूम कर आवाजाही करने पड़ी।

दोपहर के समय मानव रचना स्कूल की बस अंडरपास से गुजरी। पानी भरा होने के बावजूद बस चालक बस लेकर अंडरपास पार करने लगा। इस दौरान बस पानी में फंस गई। देखते ही देखते बस में पानी भर गया। इससे बस में बैठे बच्चों में हड़कंप मच गया। वे बस की खिड़की खोलकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास लोग इकट्ठे हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस के ऑटोमेटिक दरवाजे पानी के कारण जाम हो गए। तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही करीब 10 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस के चालक-परिचालक व स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से सभी बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, बाद में वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

जान बचाकर बाहर निकले बच्चे परिजनों से लिपट रोने लगे

अंडरपास में बस फंसने के बाद ऑटोमेटिक दरवाजे बंद होने से बच्चों की जान सांसत में आ गई। ऐसे में बच्चों को अपनी जान का खतरा बढ़ गया था। बच्चे पानी के बीच खुद को फंसा देकर काफी डर गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से बच्चों ने कुछ राहत की सांस ली। पानी से बाहर निकलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों से लिपट बच्चे रोने लगे। ऐसे में कुछ बच्चों ने जहां भगवान का शुक्रिया किया। वहीं, कई बच्चों ने बहादुर पुलिसकर्मियों का जान जोखिम में डाल कर उन्हें बाहर निकालने के लिए आभार जताया।

चालक लापरवाही, छात्रों पर पड़ी भारी

पुलिस अधिकारी और लोगों ने इस घटना के लिए बस चालक की लापरवाही बताई। चालक पानी से भरे अंडरपास में जानबूझ कर बस लेकर घुसा। लोगों का कहना है कि चालक अगर चाहता तो पानी भरे अंडरपास से न गुजरकर दूसरे रास्ते से गंतव्य तक पहुंच सकता था। इससे बस में सवार बच्चों को मानसिक तनाव का सामना नहीं करना पड़ता।

टाइमलाइन

  • शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ 11 बजे जोरदार बारिश शुरू हुई
  • एक बजे स्कूलों में छुट्टी हुई 
  • 1.30 स्कूल बस ग्रीन फील्ड अंडर पास पहुंची
  • 1.30 बजे बस अंडरपास में पार करते हुए फंस गई 
  • 1.40 पर पुलिस मौके पर पहुंच गई
  • 2.15 बजे तक पुलिस अन्य की मदद से बच्चों को निकाला 
  • 3.15 बजे पानी में फंसी बस को हाइड्रा से बाहर निकाला गया
विज्ञापन

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तुरंत ग्रीन फिल्ड पुलिस चौकी, सराय ख्वाजा थाना के साथ हाईवे पर पुलिस सहायता बूथ पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पानी में बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
- इंस्पेक्टर सुरेंद्र, प्रभारी, सराय ख्वाजा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें