संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कार्टरपुरी की प्रधानाचार्या सुमनलता शर्मा ने बुधवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने बारिश के मौसम में खान-पान और रहन-सहन के तरीके पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
प्रधानाचार्या सुमनलता शर्मा ने कहा कि मौसम के बदलाव के चलते आंखों में फ्लू की समस्या बढ़ती जा रही है। यह संक्रामक बीमारी है, जो एक-दूसरे से फैलती है। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि फ्लू से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। आंखों को ठंडे व स्वच्छ जल से साफ करते रहें और आंखों की दवाई का इस्तेमाल भी करें। उन्होंने शिक्षकों से भी कहा कि वे समय-समय पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व खान-पान का निरीक्षण करें। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।