फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर खुश हुए छात्र, सीएम से भी बात करने का मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर जिले के प्रतिभाशाली छात्र गदगद हो गए। उनका कहना है कि मेधावियों का सम्मान किसी एक बच्चे की मेहनत की सराहना नहीं है बल्कि यह लाखों बच्चों को प्रेरित करने का माध्यम होता है। इससे छात्रों को परिश्रम करने की सीख मिलती है।
पंचकूला में बुधवार को आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मन समारोह में जिले के कई छात्र अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। इसमें हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले जिले के पांच मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पहुंचने वाले छात्रों ने मुख्यमंत्री की बात को गंभीरता से सुना और अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। वहीं, कुछ छात्रों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए मोबाइल के माध्यम से इन पलों को कैमरे में कैद किया। बच्चों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अभिभावक भावुक हो गए। सम्मानित मेधावियों ने अमर उजाला को धन्यवाद किया। सेकेंडरी के छात्र अमन ने बताया कि कार्यक्रम काफी अच्छा रहा। वह 11वीं कक्षा में कॉमर्स से पढ़ाई कर रहे हैं। टीचर जितेंद्र ने बताया कि बच्चे को अन्य के साथ बातचीत करने का मौका मिला। वहीं, याशिका अग्रवाल को सीएम से प्रश्न पूछने का भी मौका मिला। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी संबंधी प्रश्न पूछा। याशिका ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ऐसा भी अवसर मिलेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी बनना चाहती है बेटी याशिका

छात्रा याशिका के पिता ज्ञान चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ा सम्मान दिया है। बेटी आईएएस बनना चाहती है। सीएम के प्रोत्साहन से उसके सपनों को पंख लग गए हैं। समारोह में आकर अच्छा लग रहा है। बेटी ने बड़ा सम्मान प्राप्त किया है। यह हमारे लिए गौरवपूर्ण है।


बेटी ने बढ़ाया पूरे परिवार का मान
माही ने 12वीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि माही ने बेहतर अंक लाकर खुद को साबित किया है। वह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। उसने अपनी मेहनत से पूरे परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर बेटी को यह सम्मान मिलना खुशी की बात है।
विज्ञापन


मुझे आर्थिक मदद की है जरूरत
स्वीटी के पिता संजय कुमार ने कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम बहुत अच्छा था। बेटी डॉक्टर बनना चाहती है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होेने के कारण डॉक्टर की पढ़ाई कराने में परेशानी हो रही है। सरकार से आर्थिक मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम काफी अच्छा रहा। 190 छात्रों के बीच बेटी का सम्मानित होना गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें