फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हबीबपुर-खेड़ा चौगानपुर (कुलेसरा) स्थित आर्य कमल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या प्रीति त्यागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी नरेंद्री सैनी ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान कर शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र नेताओं को ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।